वायरल न्यूज़स्पेशल

जनपद न्यायालय में 01 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी—-मा0 जनपद न्यायाधीश 

*जनपद न्यायालय में 01 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी—-मा0 जनपद न्यायाधीश*

———————-

मुजफ्फरनगर- 16 दिसम्बर 2021…..मा0 जनपद न्यायाधीश श्री चवन प्रकाश ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर में 01 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जानी है। उन्होने बताया कि उक्त नियुक्ति में जो व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 13 में उल्लिखित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की शर्त पूरी करते हो और जो सरकार के अधीन कोई पद धारण करता हो अथवा धारण किया हो तथा विधि में उपाधि धारक हो अथवा जो लीगल अफेयर्स से सबन्धित मामलों में विशेष अनुभव रखते हो, वे व्यक्ति मा0 उच्च न्यायालय की अधिकारिक वेबसाईट www.allahabadhighcourt.in (डब्लयू डब्लयू डब्लयू डॉट इलाहाबादहाईकोर्ट डॉट इन) से आवेदन पत्र डाउनलोड करके निर्धारित प्रारूप पर फार्म भरकर अपने अन्तिम पांच वर्ष की वार्षिक प्रविष्टि के साथ संलग्न कर पूर्णतया भरे हुए आवेदन पत्र मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की वेबसाईट पर विज्ञप्ति जारी होने के 60 दिन के अन्दर कार्यालय जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर को प्रेषित करें जिससे कि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर की नियुक्ति के लिए मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद को संस्तुति की जा सके।

सूचना विभाग।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram