क्राइमवायरल न्यूज़

पुरकाजी इलाके में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला-*

*पुरकाजी इलाके में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला-*

 

*आरोपियों की न्यायिक हिरासत 3 जनवरी 2022 तक बढ़ी*

 

पुलिस ने दो स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था

 

मुज़फ्फरनगर- पुरकाजी इलाके में स्कूल छात्रराओं के योन शोषण के मामले में आरोपी स्कूल संचालक योगेश चौहान व अर्जुन सिंह की विशेष पोक्सो अदालत के जज संजीव तिवारी ने न्यायिक हिरासत 3 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है।

पुरकाजी पुलिस ने दो स्कूल संचालकों योगेश चौहान व अर्जुन सिंह के विरुद्ध स्कूल छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोप में कई संगीन धाराओं 328, 354, 506 आई पी सी व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था।

 

बतादें की मामला हाई लाइट होने के बाद राजनेतिक दलों के नेताओं ने घटना की निंदा की थी और पीड़िताओं के गांव जाकर सहानुभूति प्रकट की थी। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मामला राज्यसभा में उठा कर मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की थी और पीड़ित छात्राओं के गांव का दौरा किया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram