वायरल न्यूज़स्पेशल

सरकारी जिला प्रदर्शनी के पंडाल में भाजपा के प्रोग्राम सत्ता का खुला दुरुपयोग-प्रमोद त्यागी*

*सरकारी जिला प्रदर्शनी के पंडाल में भाजपा के प्रोग्राम सत्ता का खुला दुरुपयोग-प्रमोद त्यागी*

 

मुजफ्फरनगर

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने जिला कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी के जीआईसी मैदान में प्रशासन द्वारा सरकारी खर्चे पर बनाए गए पंडाल में भारतीय जनता पार्टी के निजी प्रोग्राम कराए जाने को सत्ता का खुला दुरुपयोग बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि धारा 144 व 25 दिसंबर से कोरोना को लेकर नाइट कर्फ्यू में जिला कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) चलने का औचित्य समझ से परे है।

प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में प्रशासन पूरी तरह से है इसके चलते ही भाजपा के निजी कार्यक्रम को सरकारी खर्चे से सजाए गए जीआईसी मैदान के पंडाल में आयोजित कराया गया है जो सत्ता का खुला दुरुपयोग दर्शाने के लिए काफी है। उन्होंने चुनावी समय में भी सत्ता के दबाव में नियम विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्य करने पर सवाल खड़े किए है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram