वायरल न्यूज़स्पेशल

सपाइयों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन*

*सपाइयों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन*

 

मुजफ्फरनगर-सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाते हुए केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया।

सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बेहद सादगी में कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले बड़ी राजनीतिक शख्सियत है तथा सपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख को हमेशा महसूस करके उनको हमेशा सम्मान देने का काम करते हैं इसलिए पूरे प्रदेश के सभी कार्यकर्ता उनको बेहद प्यार करते हैं।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, गौरव जैन, रागिब कुरेशी, सूर्य प्रताप राणा, शौकत अंसारी, डॉ इसरार अल्वी, फिरोज अंसारी, संदीप धनगर, टीटू पाल रमन, हरेंद्र पाल, अनिल जैन, नियाज हैदर, जावेद सोल्जर, इकराम अंसारी, सचिन पाल, मोनू जैदी, सलमान त्यागी, नवेद रंगरेज सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram