वायरल न्यूज़स्पेशल

अगर जन सुविधा की चीजों को नुकसान पहुंचाया तो मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे- जहीर फारूकी*

*अगर जन सुविधा की चीजों को नुकसान पहुंचाया तो मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे- जहीर फारूकी*

मुज़फ्फरनगर- पुरकाजी नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारुकी अपने पंचायत क्षेत्र में बेहतर से बेहतर काम करने की जुगत में लगे रहते हैं। पुरकाजी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरो का जाल बिछा कर पूरे क्षेत्र पर नजर रखना और छोटी से छोटी समस्याओं का भी स्वयं गंभीरता से निस्तारण करना यही पुरकाजी चेयरमैन की दिनचर्या हैं। सोमवार को पुरकाजी चेयरमैन फारूकी ने क्षेत्र में बने शौचालयों में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला संज्ञान में आते ही अपने कार्यालय से ही पूरे पंचायत क्षेत्र में अनाउंस कर असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चंद घटिया लोगों की वजह से नगर पंचायत को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वह लोग या तो सुधर जाएं वरना उनका मुर्गा बनाकर चौराहे पर जूते मारे जाएंगे, यह कोई तरीका नहीं है कि जन सुविधाओं की चीजों से खिलवाड़ किया जाए। चेयरमैन फारुकी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व शौचालयों में कभी दरवाजा तोड़ देते हैं तो कभी और कोई नुकसान पहुंचा देते हैं, अब ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram