राज्यवायरल न्यूज़

21 जनवरी की रात से बदलेगा मौसम, जानें दो दिन कहां-कहां है बारिश के आसार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 21 जनवरी तक बढ़ने से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात्रि व 22 जनवरी को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। ठंड और बढ़ जाएगी। संवाददाता, हिसार। हरियाणा में धूप नहीं निकल रही है तो वहीं एक बार फिर बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ने वाली है। अग्रोहा मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के विभागध्यक्ष डा. स्वपनिल गर्ग बताते हैं कि शरीर को कितने घंटे धूप मिलनी चाहिए इसको लेकर कोई विशेष रिकमंडेशन नहीं है। हमारा शरीर अधिक से अधिक तापमान में भी खुद के तापमान का प्रबंधन कर लेता है। तभी तो माइनस डिग्री तापमान वाले क्षेत्रों में भी लोग रहते हैं। अगर गर्मी के दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो निश्चित तौर पर दिक्कत पैदा हो जाती है। अभी धूप न निकलने से बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि उनका शरीर तापमान का प्रबंधन करने में उतना सक्षम नहीं है जितना की स्वस्थ लोगाें का है।

पांच दिन में सूर्य देव के दर्शन हुए दुर्लभ

 

हरियाणा में कड़ाके की ठंड पिछले कुछ समय से पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिनों में लोगों को हर दिन और एक घंटे भी सूर्य की तपिश नहीं मिली। 16 जनवरी को तीन घंटे के लिए सूर्य देव निकले भी तो बादलावाई के कारण दिनभर ठंड ही महसूस हुई। इसके साथ ही शीतलहर ने आग में घी डालने जैसा कार्य किया है। शीतलहर के कारण पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चलकर लोगों को गलन का अहसास करा रहा है। मंगलवार को भी कुछ इसी प्रकार के हालात दिखाई दिए। एक घंटा तो दूर 30 मिनट के लिए भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सूर्य की तपिश न मिलने का असर इंसानों, फसलों और जानवरों तीनों पर गलन के रूप में देखने को मिल रहा है।21 जनवरी रात्रि से परिवर्तित होगा मौसम

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी से लगातार बादलवाई व हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से दिन का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री कम तथा रात्रि तापमान सामान्य के आसपास व हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिती बनी हुई हैचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 20 जनवरी तक आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 21 जनवरी तक बढ़ने से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात्रि व 22 जनवरी को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

 

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

 

अंबाला- 13.7- 9.0

 

भिवानी- 12.1- 6.6

 

पंचकूला- 12.0- 9.0

 

गुरुग्राम- 14.4- 7.8

 

कुरुक्षेत्र- 11.6- 8.0

 

हिसार- 14.5- 5.0

 

रोहतक- 12.5- 7.6

 

सिरसा- 14.4- 7.4

 

नारनौल- 14.5- 6.1

 

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

 

पिछले पांच दिनों में सर्य चमकने के समय।14 जनवरी- 0 घंटे

 

15 जनवरी- 0.2 घंटे

 

16 जनवरी- 3.3 घंटे

 

17 जनवरी- 0.4 घंटे

 

18 जनवरी- 0 घंटे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram