राज्यवायरल न्यूज़

सपा को एक और झटका: अपर्णा के बाद मुलायम सिंह यादव के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता होंगे भाजपा में शामिल

UP Vidhansabha Chunav 2022 मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद अब गुरुवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साढ़ू यानी अपर्णा यादव के मौसा पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल होंगे।लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी को परिवार से ही झटका मिल रहा है। पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद अब गुरुवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साढ़ू यानी अपर्णा यादव के मौसा पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल होंगे। अपर्णा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी तो प्रमोद गुप्ता लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगे।लखनऊ में गुरुवार को दिन में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में औरैया के बिधूना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ले ली है, अब वहां से 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस ने इसकी पुष्टि की। प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और अपर्णा यादव के मौसा भी हैं। प्रमोद कुमार गुप्ता सपा संरक्षक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (अब साधना यादव) के बहनोई हैं।भाजपा ने लगाई समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध

 

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक परिवार में बड़ी सेंध लगा दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के ही परिवार में सेंध लगा दी है। बुधवार को नई दिल्ली में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा का दामन थामने के बाद गुरुवार को मुलायम सिंह के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता एक बार टिकट न मिलने पर निर्दलीय नगर पंचायत का चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2012 में सपा ने प्रमोद गुप्ता एलएस को बिधूना विधानसभा का टिकट दिया। एलएस चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वह मंत्री बनने के लिए आतुर थे, लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में उनको कोई बड़ा ओहदा भी नहीं दिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram