अंतरराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

दुनिया में रूस के पास सबसे अधिक परमाणु बम, अमेरिका और फ़्रांस मिलकर भी नहीं दे सकते मात

दुनिया में रूस के पास सबसे अधिक परमाणु बम, अमेरिका और फ़्रांस मिलकर भी नहीं दे सकते मात

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। इस जंग के बीच जहां तीसरे विश्वयुद्ध की आहाट तेज हो गयी है, वही परमाणु हमले का खतरा भी लगातार गहराते जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लवरोव के एक बयान ने परमाणु हमले को उस वक़्त हवा दे दी जब उन्होंने परमाणु हथियार और तीसरे विश्व युद्ध का ज़िक्र किया। मंत्री सर्जेई लवरोव ने कहा,”अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है. उन्होंने कहा है कि ऐसा होता है तो ये विनाशकारी साबित होगा।”

 

परमाणु हथियारों की बात की जाए तो रूस इस मामले में सबसे समृद्ध देश है। जिसके पास सबसे ज्यादा परमाणु बम है। अब आपको बताते है कि किस देश के पास कितने परमाणु बम है-

 

रूस- 5977

अमेरिका- 5428

चीन- 350

फ़्रांस- 290

ब्रिटेन- 225

पकिस्तान- 165

भारत- 160

इजरायल- 90

नॉर्थ कोरिया- 20