वायरल न्यूज़स्पेशल

महाकाल लंगर सेवा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपने हाथों से की लंगर सेवा, बोली पालिकाध्यक्ष मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे लंगर सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ*

*महाकाल लंगर सेवा के 2 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपने हाथों से की लंगर सेवा, बोली पालिकाध्यक्ष मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे लंगर सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ*

 

मुज़फ़्फ़रनगर- रेलवे स्टेशन मंडी साइड 28 मई 2020 से प्रारंभ महाकाल लंगर सेवा के आज दो पूर्ण हो गए है, इस उपलक्ष में लंगर सेवा में आज उत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड व उनके सहयोगियो ने स्टेशन पहुंचकर लंगर सेवा में भाग लेकर सेवादारों का हौसला बढ़ाया। लंगर सेवा में बेघर गरीब मजदूरो को निशुल्क भोजन करवाया जाता है, प्रतिदिन लगभग 200 लोग लंगर सेवा में भोजन करते है, लंगर सेवा का उद्देश्य मुज़फ़्फ़रनगर शहर में कोई गरीब भूखा ना सोए। यह लंगर सेवा शहर जनपद व अन्य स्थानो के दानियो के सहयोग से चल रहा है। जन्मदिन, एनिवर्सरी, पुण्य तिथि आदि मोको पर कुछ समाजसेवी लंगर सहयोग में सहयोग देकर भोजन वितरण करवाते है। यह लंगर सेवा महेश बाठला की माता जी पिता जी की शादी की सालगिरह के उपलक्ष पर 2020 में प्रारम्भ की गई थी, जो निरंतर चल रही है। इसके अतिरिक्त महाकाल लंगर सेवा लावारिस शव का दाह संस्कार तथा असहाय लोगों को दवाई सेवा उबलब्ध करवाती है। लंगर सेवा में इंजीनियर अशोक अग्रवाल, महेश बाठला, प्रेम सागर बाठला, मास्टर विजय सिंह, सचिन खुराना, अनिल बजाज, सरदार गुरजीत सिंह, हिमांशु बाठला, श्याम नारंग,भावना, सलोनी, नेहा, जोगेंद्र खुराना, रमिंदर कोर, पुष्पेंद्र जैन , मित्तरसेन, वरुण अरोरा , महात्मा सर्वानंद पुरी, अनिल कुमार, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram