क्राइमवायरल न्यूज़

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 28 साल के युवक ने दुष्कर्म किया. इंसानियत को झकझोर देने वाली सनसनीखेज स्टोरी.

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 28 साल के युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपित को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए वृद्धा ने न्याय की उम्मीद नहीं छोड़ी। आखिरकार दस दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित के दरवाजे तक पहुंच गई। पुलिस को सामने खड़ा देख आरोपित बोला साहब उससे गलती हो गई। दुराचारी की गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग महिला ने उसकी शिनाख्त भी कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सितारगंज के एक वार्ड निवासी 65 वर्षीय महिला विवाह समारोह में बर्तन धोकर खर्च चलाती है। महिला का आरोप है कि 14 अप्रैल को उसके पास अज्ञात बाइक सवार युवक आया। उसने वीरेंद्रनगर मोड़ का पता बताते हुए उसे काम का झांसा दिया। आरोपित युवक शहर में रहने वाली दो महिलाओं को जानता था। जिस वजह से विश्वास में आकर वह उसकी बाइक पर बैठ गयी। आरोपित उसे पीलीभीत रोड की तरफ ले गया। इसके बाद कच्चे रास्तों, पंगडंडियों पर चलकर उसे सुनसान स्थान में बनी झोपड़ी में ले गया। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

 

शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुये दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लिया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि आरोपित शिनाख्त के लिये मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरों में बाइक का नम्बर ट्रेस हो गया।

 

इसके आधार पर पुलिस ने ब्लाक अमरिया ग्राम मुंगलाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय भूरा पुत्र रियाजुद्दीन को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला ने आरोपित भूरा को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित दुराचारी की गिरफ्तारी होने के बाद वृद्धा ने कहा कि उसने न्याय की उम्मीद नही छोड़ी थी। उसे न्याय मिला है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram