राज्यवायरल न्यूज़

सीएम धामी ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड से पूर्ण तरह क्लीन बोर्ड कर दिया है जरूर पढ़ें यह खबर

प्रशांत बख्शीदेहरादून।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद आज भाजपा का दामन थाम लिया। दीपक बाली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें दीपक बाली साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के दूसरे ही दिन आज उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram