राज्यवायरल न्यूज़

सोलन में बोले जयराम सीएम, सफल होगा मिशन रिपीट

प्रशांत बख्शी

शिमला संसदीय क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार तीन चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी के इस गढ़ को हिला दिया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस ग्राउंड सोलन में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के त्रिदेव संगठन को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है कि त्रिदेव अधिक समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि त्रिदेव सही मायने में पार्टी के आधार हैं और उन पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

 

जयराम ठाकुर ने राज्य में भाजपा को फिर से सत्तासीन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण भाव के साथ काम करने का आग्रह किया, । उन्होंने विपक्षी नेताओं पर राज्य की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता काफी समझदार है और विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के बाद कोई भी सरकार पुन: सत्तासीन हुई है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपना कार्यकाल दोहराने में सफल हुई है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का भी समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच जारी है। जल्द के बाद इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा।

 

उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। वहीं त्रिदेवों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरंद्र सिंह तोमर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के एकीकरण के लिए अपने जीवन का बलिदान नही दिया होता तो आज स्थिति कुछ और ही होती। उन्होंने कहा कि उनके सर्वाेच्च बलिदान के कारण ही आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। नरेंंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज देश के 18 राज्यों में एनडीए-भाजपा की सरकारें हैं और यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब और किसानों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के हर परिवार के पास रहने के लिए घर और खाने के लिए भोजन हो। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर राज्य में सत्ता में आएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram