राष्ट्रीयवायरल न्यूज़

श्रीलंका जैसा हाल भारत में कभी भी हो सकता है- मुकेश अंबानी- अजय देवगन का नाम लेकर बोले बॉलीवुड एक्टर; मिले ऐसे जवाब

Pb

राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें प्रदर्शनकारियों का अलग ही अंदाज दिख रहा है। श्रीलंका के संकट को देखते हुए कमाल आर. खान ने ट्वीट किया है।श्रीलंका गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति आवास पर कब्‍जा कर लिया है। प्रधानमंत्री का घर फूंक दिया गया है। राष्ट्रपति गोटाया राजपक्षे अपना आवास छोड़ कर परिवार के समेत भाग गए है। इसी के साथ श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंद्रा यापा अभयवर्धने ने शनिवार रात को जानकारी दी कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। अब राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें प्रदर्शनकारियों का अलग ही अंदाज दिख रहा है। श्रीलंका के संकट को देखते हुए कमाल आर. खान ने ट्वीट किया है।

 

केआरके ने किया ट्वीट: कमाल आर. खान ट्वीट करते हुए लिखा कि विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, सोनू निगम और कई और अमीर लोग भारत से क्यों भागे हैं? मुकेश भाई अंबानी ने लंदन में घर क्यों खरीदा है? क्योंकि वे सभी जानते हैं कि श्रीलंका जैसे ही भारत मैं कभी भी हो सकता है। तो उस वक्त भागने से अच्छा है कि अभी निकल लो। KRK के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।लोगों की प्रतिक्रियाएं: विकाश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि इसलिए आप पहले ही दुबई निकल लिए। एक यूजर ने लिखा कि और उन सब के रोल मॉडल आप,माल्या और नीरव मोदी है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता हैं भारत बहुत बड़ा देश है इसलिए विफल नहीं होगा। श्रीलंका पर्यटन पर बहुत अधिक निर्भर था, भारत के पास जीवित रहने के लिए कई विकल्प हैं। हालाँकि भारत की जनसंख्या अधिक है, लेकिन भारत के पास बहुत सारे महान दिमाग हैं।

एक यूजर ने लिखा कि क्या सर आप इस लिस्ट में अपना नाम लिखना भूल गए। एक यूजर ने लिखा कि आप भी तो दुबई में छिपे हो। एक यूजर ने लिखा कि सर आप इतने बड़े अंतरयामी हो कि सालों पहले ही दुबई निकल लिए। प्रशांत नाम के यूजर ने लिखा कि सर दुबई का तेल खत्म हो जाएगा लेकिन भारत हमेशा रहेगा जब हो सकता है कि आपको भारत लौट कर आना पड़े।

 

 

एक यूजर ने लिखा कि पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को समझो, फिर ऐसी टिप्पणी करो। तुम्हारी टिप्पणी में दम नहीं है। विदेश में मकान इसलिए नहीं बनवाया कि भागना है बल्कि इसलिए बनवाया कि विदेशियों को बताना है कि भारतीय अब वो नहीं रहे जो रोमिला थापर जैसे इतिहासकारों की किताबों में पढ़ते हो। पंकज नाम के यूजर ने लिखा कि तो तुम क्यों देर कर रहे हो? तुम भी अफगानिस्तान में फ्लैट खरीद लो।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram