राज्यवायरल न्यूज़

Drinking Water crisis Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में जलसंकट, चौथे दिन भी आधी रात को सप्लाई

PB

शिमला में गहराए पेयजल संकट के बीच पानी के शेड्यूल ने अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में रात 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को आधी रात को पानी भरने के लिए उठना पड़ रहा है

शिमला में गहराए पेयजल संकट के बीच पानी के शेड्यूल ने अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में रात 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को आधी रात को पानी भरने के लिए उठना पड़ रहा है

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गहराए पेयजल संकट के बीच पानी के शेड्यूल ने अब शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में रात 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में लोगों को आधी रात को पानी भरने के लिए उठना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी किरायेदारों और सार्वजनिक नलकों से पानी भरने वाले लोगों को हो रही है। इन्हें पानी के इंतजार में आधी रात तक जागना पड़ रहा है। शहर के नेरीधार क्षेत्र में रविवार शाम पानी की सप्लाई दी गई।

लेकिन चंद मिनट बाद ही इसे बंद कर दिया। हंगामा हुआ तो रात 12:00 से 3:00 बजे तक फिर पेयजल लाइनें खोलकर सप्लाई दी गई। कैथू में भी रात 10:00 से 12:00 बजे तक पानी की सप्लाई खोली गई। इस वार्ड में कई प्रवासी मजदूर झोपड़ियों में रहते हैं। यह सार्वजनिक नलके से पानी भरते हैं। रात 12:00 बजे तक इन्हें पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। गिरि में गाद के बावजूद शहर को रोजाना 35 एमएलडी से ज्यादा पानी मिल रहा है।

 

इतने पानी में तीसरे दिन सप्लाई दी जा सकती है। सोमवार को भी शिमला शहर के लिए 37.23 एमएलडी पानी मिला है। लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में चौथे दिन शाम को जाकर पानी आ रहा है। चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में चौथे दिन पानी मिल रहा है। इस जोन के नाभा, फागली, चौड़ा मैदान, अनाडेल क्षेत्र में सोमवार को पानी नहीं मिला। अब मंगलवार को चौथे दिन सप्लाई दी जाएगी।चौथे दिन आया पानी, बाल्टियां-डिब्बे लेकर दौडे़ लोग

शहर के टुटू और मज्याठ क्षेत्र में चौथे दिन सोमवार शाम 5:00 बजे पानी की सप्लाई दी गई। इस वार्ड में भी सैकड़ों परिवार सार्वजनिक नल से पानी भरते हैं। पानी की सप्लाई मिलते ही लोग बाल्टियां और डिब्बे लेकर दौड़े। टुटू के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं मिला था। सोमवार चौथे दिन पानी आया है।

 

कहीं रोज तो कई इलाकों में चौथे दिन पानी

शहर में पानी की बंदर बांट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ढली बाजार, अपर समिट्री, भट्ठाकुफर क्षेत्र में इन दिनों रोज पानी आ रहा है। संजौली और सेंट्रल जोन में तीसरे जबकि चौड़ा मैदान जोन में चौथे दिन सप्लाई आ रही है। पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा ने कहा कि मज्याठ में चौथे दिन पानी मिल रहा है। साथ लगते समरहिल में तीसरे दिन पानी देते हैं। कई जगह रोज भी पानी आ रहा है। कंपनी मनमानी कर रही है। कंपनी का कहना है कि ढली और आसपास के इलाकों के लिए अलग परियोजना चूरट से पानी देते हैं। पेयजल लाइन न होने के कारण इसका पानी दूसरी जगह नहीं दे सकते। इसलिए इन इलाकों में ही रोज पानी देते हैं।

 

तीसरे दिन पानी देने का प्रयास : जीएम

गिरि में गाद के चलते कुछ दिन पहले शहर का पेयजल शेड्यूल बिगड़ा था। लेकिन अब हर इलाके में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। चौड़ा मैदान में तीसरे दिन क्यों पानी नहीं दिया, इसे चेक किया जाएगा।-अनिल मेहता, जीएम, पेयजल कंपनी

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram