राष्ट्रीयवायरल न्यूज़

कपल्स के लिए बुरी खबर ,oyo होटल्स बंद हो सकते है , पढ़े खबर

प्रशांत बख्शी

आवासीय सेक्टरों में चल रहे ओयो होटलों को एक सप्ताह में बंद नहीं होने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।

आवासीय सेक्टरों में चल रहे ओयो होटलों को एक सप्ताह में बंद नहीं होने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बैठक करके चेतावनी दी है। उनका कहना है कि किसी भी हालत में सेक्टरों के माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। यदि एक सप्ताह में सेक्टरों में चलने वाले ओयो होटलों को बंद नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा।

शहर के आवासीय सेक्टरों में मकानों के अंदर अवैध रूप से चल रहे ओयो होटलों को बंद कराने के लिए प्रत्येक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मांग करते रहे हैं। उनके द्वारा कई बार पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों से बंद कराने की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन होटलों में सारा दिन संदिग्ध हालत में युवक-युवती घूमते रहते हैं। सेक्टर में माहौल खराब होने से लोग नाराज हैं। सबसे अधिक डेल्टा टू में चल रहे हैं।

डेल्टा टू सेक्टर के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि सेक्टर में सबसे अधिक ओयो होटल खुले हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलेगा। बंद कराने की मांग की जाएगी। उनसे बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram