क्राइमवायरल न्यूज़

ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले 05 आरोपियों को आजीवन कारावास से किया दण्डित

*”ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले 05 आरोपियों को आजीवन कारावास से किया दण्डित”*

 

जनपद मुजफ्फरनगर

 

अवगत कराना है कि वर्ष 2011 में अभियुक्तगण द्वारा बहावडी (वर्ष 2011 में थानाक्षेत्र फुगाना के अन्तर्गत एवं वर्तमान में जनपद शामली के अन्तर्गत) के ग्राम प्रधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। उक्त अभियोगों में *मॉनिटरिंग सेल द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गयी* जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 18.12.2021 को *मा0 विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – मुजफ्फरनगर द्वारा 05 आरोपियों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को 14-14 हजार रुपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया है।

 

*दण्डित किये गये आरोपियों के नाम-*

*1.* सोरम पुत्र महेन्द्र निवासी बहावडी थाना कोतवाली जनपद शामली।

*2.* नरेश पुत्र वेदू निवासी उपरोक्त।

*3.* चरण सिंह पुत्र महेन्द्र निवासी उपरोक्त।

*4.* ब्रजपाल पुत्र वेदू निवासी उपरोक्त।

*5.* विक्की उर्फ विवेक पुत्र वेदू निवासी उपरोक्त।

 

*मीडिया सेल*

*मुजफ्फरनगर पुलिस*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram