राज्य

कालका-शिमला ट्रैक पर जल्द दौड़ेंगे मॉडर्न डिब्बे, कपूरथला में यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप तैयार किए जाएंगे कोच

 

सोलन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अगले वर्ष पुरानी बोगियों की जगह हाई स्पीड नेरोगेज मॉडर्न विस्ताडोम कोच दौड़ेंगे। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला में मॉडर्न कोच स्पीड से लेकर यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि मॉडर्न कोच ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के बाद भी कामयाब हैं। इनकी निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए कोच आने के बाद कालका-शिमला रेललाइन पर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौडऩे वाली टॉय ट्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी। पहले चरण में बोर्ड 30 कोच तैयार करवाएगा। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ाने का कार्य भी चला हुआ है। आरडीएसओ लखनऊ की टीम इस कार्य में जुटी है। उधर, रेल कोच फैक्टरी के सीपीआरओ जितेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की स्पीड बढ़ाने और यात्रियों के आरामदायक सफर का ध्यान रखते हुए कोच का निर्माण किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram