राज्यवायरल न्यूज़

Kanwar Yatra Haridwar : अद्भुत होगा कांवड़ियों का स्वागत – धामी

Pb

Kanwar Yatra Haridwar 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले की तैयारियों में सरकार और प्रशासन तेजी से जुटे हुए हैं. आज कावड़ मेले को लेकर आयोजित एक बड़ी मीटिंग में सीएम पुष्कर धामी ने ऐलान किया कि कांवड़ यात्रियों का भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा. राज्‍य सरकार की तरफ से कांवड़ मेले के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया. कांवड़ मेले को लेकर बैठकों के कई दौर हो चुके हैं और आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद हरिद्वार पहुंचकर मेला नियंत्रण भवन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली.

 

 

 

कांवड़ यात्रा की तैयारी पर सीएम धामी ने की बैठक Kanwar Yatra Haridwar

उन्होंने कांवड़ मेले के लिए की गई तैयारी की समीक्षा की. सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचे और उसके बाद मेला नियंत्रण भवन में उन्होंने यह मीटिंग ली. मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए.मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा और पिछले अनुभवों का लाभ लेकर श्रद्धालुओं को हर सुविधा दी जाएगी. साथ ही सीएम ने कांवड़ मेले के लिए 3 करोड़ का बजट जारी किया.कांवड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम दो विश्राम स्थल बना रहा है। एक विश्राम स्थल पंचशील मंदिर तो दूसरा शिव मंदिर के पास होगा।

दोनों विश्राम स्थल वाटरप्रूफ होंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए नहाने के लिए फव्वारा लगाया जाएगा। साथ ही कांवड़ पटरी पर मोबाइल शौचालय भी लगाए जाएंगे। रात के समय कांवड़ यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए कांवड़ पटरी पर 300 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं, निगम कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान भी लगवा रहा है। वहीं कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय ने हरिद्वार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को 22 जुलाई से चार अगस्त तक छुट्टियां रद्द होने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कांवड़ यात्रा के दौरान कोई डॉक्टर या स्टाफ ड्यूटी से नदारद पाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram