Tuesday, October 15, 2024

राष्ट्रीय

सीएम योगी बोले Arnab की गिरफ्तारी पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला कर रही है कांग्रेस

Add. 

mde

Showroom में जाए जरूर एक बार जहां आपको मिलेगी होम थिएटर की रेंज बेमिसाल हर कंपनी के होम थिएटर उपलब्ध है आईए एक नजर डालें

 

तो आइए एक बार कृष्णा एजेंसी के शोरूम में और अपने हर मनपसंद होम थिएटर की रेंज को देखें

dav
dav
dav
dav
dav

तो आइए एक बार शोरूम में अब हम आप लोगों को शोरूम का नजारा दिखाएंगे आपके मन को भा आएगा और आप जरूर एक बार आएंगे

RRead news

अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले CM योगी- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कर रही है कांग्रेस

वीडियो लिंक को क्लिक करके देखें

 

 

https://bharat.republicworld.com/india-news/politics/cm-yogi-on-arnabs-arrest-congress-is-working-to-attack-the-fourth-pillar-of-democracy

एक वीडियो और देखे लिंक को क्लिक करके

https://twitter.com/i/status/1323890869586423810

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। यूपी के सीएम योगी ने कहा कि, ‘कांग्रेस तो लोकतंत्र का गला घोंटती है। 1975 में इसने देश में इमरजेंसी थोपी थी और आज भी आपने देखा होगा देश के एक बहुत बड़े पत्रकार को केवल अपने स्वयं के तुष्टि के लिए गिरफ्तार करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए देश के अंदर अराजकता पैदा करने का कार्य कर रही है। देश में अराजकता पैदा करने की छूट हमें किसी को नहीं देनी चाहिए।’ आपको बता दें, मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह करीब 8 बजे मुंबई के परेल में अर्नब के घर पहुंचे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अर्नब के साथ मारपीट भी की गई।

 

फिलहाल अर्नब को अलीबाग पुलिस स्टेशन से स्थानीय कोर्ट ले जाया गया है। वहीं कोर्ट जाते समय अर्नब ने कहा कि, ‘जीत जनता की होगी सत्य की होगी। जनता सब देख रही है। हमने जनता की आवाज को उठाने का काम किया है।’

 

 

वहीं वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा है कि, ‘अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एक मामले में की गई जिसमें कुछ साल पहले एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी। अगर पुलिस फिर से केस खोलती भी है तो भी गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है।’