मनोरंजन

विकी कौशल को शादी के पहले शराब पीकर करण जौहर और आलिया भट्ट ने किया फोन, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली । कॉफी विद करण 7 के एपिसोड पर करण जोहर ने खुलासा किया कि विकी कौशल को शादी से पहले उन्होंने और आलिया भट्ट ने मिलकर शराब पीने के बाद फोन किया थाl
कॉफी विद करण 7 में विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ नजर आएंगे
कॉफी विद करण 7 में विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ नजर आएंगेl दोनों इस अवसर पर अपनी लव लाइफ से जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी देंगेl यह एपिसोड 18 अगस्त को रात 12:00 बजे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगाl शराब पीकर फोन करने वाले घटना के बारे में बताते हुए करण जौहर कहते है, ‘आलिया भट्ट और मैंने शराब पीकर विकी कौशल को एक बार फोन किया थाl हम वाइन पी रहे थे और सितारों को देख रहे थेl तब हमें लगा कि किसे फोन करना चाहिए और यह शादी के ठीक पहले थाl हम दोनों कटरीना कैफ को लंबे समय से जानते थेl हमें आपके बारे में बाद में पता चलाl जब हमें शादी के बारे में पता चला था, हम बहुत भावुक और खुश हो गए थेl’
कटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी कर ली है
एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के एक किले में शादी कर ली हैl कॉफी विद करण सीजन 7 में अब तक रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, सारा अली खान-जाह्नवी कपूर, समांथा रुथ प्रभु-अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे, करीना कपूर-आमिर खान, सोनम कपूर-अर्जुन कपूर जैसे कलाकार आ चुके हैंl
विकी कौशल जल्द गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगे
एक्टर विकी कौशल जल्द गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगेl इसमें उनके अलावा भूमि पेडणेकर और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका होगीl इसके अलावा वह फिल्म सैम बहादुर में भी नजर आएंगेl यह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के जीवन पर आधारित फिल्म है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram