राज्य

खलीणी में कार दबी, कई जगह लैंडस्लाइड

शिमला

भारी बारिश के चलते राजधानी में भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है। शिमला के खलीणी में भूस्खलन के कारण एक कार और स्कूटी दब गई है। रविवार देररात को हुई बारिश के कारण लोअर खलीणी में भूस्खलन की घटना पेश आई। इस दौरान सडक़ किनारे पार्क कार और स्कूटी भूस्खलन की चपेट में आ गई। इसके कारण भवन मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पंथाघाटी क्षेत्र में भी भूस्खलन के कारण पासपोर्ट आफिस से लोअर पंथाघाटी को जाने वाला रास्ता टूट गया है। यहां पर भूस्खलन के कारण लोअर पंथाघाटी को जोडऩे वाली सीढिय़ां शोघी मैहली बाईपास पर गिर गई है। इससे जहां शोघी मेहली बाइपास बाधित रहा, वहीं दूसरी ओर से लोअर पंथाघाटी से मुख्य पंथाघाटी तक आने वाले लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह रास्ता लोअर पंथाघाटी से पासपोर्ट ऑफिस को जोडऩे वाला मुख्य रास्ता था।

इस रास्ते के टूटने से लोअर पंथाघाटी, चैली गांव और आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। अब रास्ता टूटने से लोगों को वैकल्पिक मार्ग जैसे जीवनू कॉलोनी को जोडऩे वाले रास्ते से आना पड़ेगा या फिर लोअर पंथाघाटी में शिव मंदिर के पास से घूम कर पंथाघाटी को आने वाले रास्ते की तरफ से आना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस सडक़ का दोबारा से निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शोघी मैहली बाइपास पर दिन भर सडक़ को बहाल करना का काम चला रहा है। इसके कारण शोघी मैहली बाइपास पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को परेशानी बनी रही। सेब सीजन को देखते हुए इसी मार्ग से ट्रकों एवं अन्य वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके चलते सेब ढुलाई करने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram