Uncategorized

मुजफ्फरनगर में महाकाल लंगर सेवा पिछले साल लॉकडाउन से अब तक चला रही लंगर सेवा

मुज़फ्फरनगर। जनपद में एक ग्रुप ऐसा भी है जो पिछले एक साल से लगातार लंगर सेवा चला रहा है। इस ग्रुप के महेश बाटला और उनके छोटे भाई हिमांशु बाटला, उनकी भांजी सलोनी, भावना और नेहा चला रहे है। आपको बता दे कि पिछले साल 28 मई को लॉकडाउन के समय रेलवे स्टेशन पर घर से खाना बना कर भूखों को खाना खिलाने आए थे। तब एक असहाय भूखे व्यक्ति ने उन्हें कहा था कि आप कल भी आना तो हमारा पेट भर जाएगा। तब से ही यह ग्रुप रोजाना रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर भूखे और असहाय लोगों को खाना खिलाकर उनकी भूख शांत कर रहा है। वहीं, देखते देखते इस ग्रुप के साथ इनके अन्य रिश्तेदार व कुछ सक्षम लोग और जुड़ गए और ये लोग महाकाल लंगर सेवा के नाम से रोजाना लोगों की सेवा कर रहे हैं।

महाकाल लंगर सेवा के संयोजक महेश बाटला ने बताया कि उन्होंने 28 मई को यह लंगर सेवा शुरू की थी। तब से यह सेवा लगातार चल रही है। 28 मई को वे घर से 20- 25 लोगों का खाना बनवा कर लाए थे और तब एक व्यक्ति ने उनसे कहा था कि आप कल भी आओगे तो हमें खाना मिल जाएगा। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कल भी आएंगे। तब से कल-कल करते हुए भोलेनाथ यह सेवा रोजाना चलाने लगे। और अब इसमें उनके साथ मित्र, रिश्तेदार भी जुड़ गए हैं। जो एक-एक दिन कर व्यवस्था करवाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक महादेव की इच्छा होगी तब तक यह लंगर चलता रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram