राज्यवायरल न्यूज़

दूसरे देश आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे, पर भारत चमक रहा: शशि थरूर

Pb

थरूर ने जी-20 सम्मेलन से भारत की छवि रूस-यूक्रेन युद्ध में देश की भूमिका आदि को लेकर पूछे गए सवालों पर बेबाकी से राय रखी। कहा कि भारत के रूस और अमेरिका के साथ बेहतर संबंध हैं। इस दौरान भारत ने दोनों देशों के साथ अपना संतुलन बनाकर रखा है।

लुधियाना, जागरण संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. शशि थरूर ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पड़ोसी देशों की आर्थिक स्थिति खराब है। पाकिस्तान में डालर 287 रुपये का हो गया है। वहां पर महंगाई चरम पर है, लेकिन भारत में आर्थिक परिस्थितियां काफी मजबूत हैं।

उन्होंने कहा की दूसरे देश समस्याओं से जूझ रहे हैं और भारत चमक रहा है। यह गर्व की बात है। थरूर फिक्की एफएलओ की ओर से गुरुवार लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ मंच पर उद्योगपति राकेश भारती मित्तल भी मौजूद रहे।

 

थरूर ने जी-20 सम्मेलन से भारत की छवि, रूस-यूक्रेन युद्ध में देश की भूमिका आदि को लेकर पूछे गए सवालों पर बेबाकी से राय रखी। कहा कि भारत के रूस और अमेरिका के साथ बेहतर संबंध हैं। इस दौरान भारत ने दोनों देशों के साथ अपना संतुलन बनाकर रखा है।

थरूर ने कहा कि भारत जी-20 देशों की मेजबानी कर रहा है। विश्व के टाप बीस देशों के समक्ष भारत की छवि, संस्कृति, परंपरा की स²ढ़ पहचान बनी है। इस सम्मेलन से देश का कद मजबूत हुआ है। कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram