राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गांधीनगर में झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे और कालूपुर स्टेशन से दूरदर्शन केंद्र मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें समर्पित करेंगे। जनरल अनिल चौहान ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार संभाला। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज नई दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक में प्रवेश करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 2 अक्टूबर तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम मिस्त्री ने कहा कि हम पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कोई भी व्यक्ति आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram