राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले, अभूतपूर्व है डिफेंस एक्सपो 2022; यह एक नई शुरुआत का प्रतीक

नई दिल्ली / गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo 2022) का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन दीसा की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।
नए भविष्य की जोरदार शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन कई देश सकारात्मक मानसिकता के साथ हमारे साथ आए हैं।
अभूतपूर्व है DefExpo 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते थे, लेकिन DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।
न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर को दर्शा रहा डिफेंस एक्सपो 2022
उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 न्यू इंडिया की एक भव्य तस्वीर को दर्शा रहा है। इसका संकल्प अमृत काल के दौरान हमारे द्वारा लिया गया था। इसमें देश का विकास, राज्यों की भागीदारी, युवा शक्ति, युवा सपने, युवा साहस और युवा झमताएं हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram