अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में एक प्रदर्शनकारी की पुलिस की गोली से मौत, राष्‍ट्रपति कार्यालय के बाहर हो रहा विरोध

Police shot dead a protester in Sri Lanka, protests outside the President's office

कोलंबो । श्रीलंका में पिछले कई दिनों से लोग सड़कों पर हैं। ये लोग देश की बदहाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में आज एक नया मोड़ ले लिया। आज पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। बता दें कि राष्‍ट्रपति कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोग देश के मौजूदा हालातों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जब प्रदर्शनकारी बेकाबू हुए तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए चलाई गोली में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।
देश के कई जानकार यहां की आर्थिक बदहाली की वजह चीन को बता रहे हैं। वहीं श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में यदि देश के काम कोई आया है तो वो भारत ही है। भारत ने करीब ढाई अरब रुपये की वित्‍तीय मदद श्रीलंका को दी है। इसके अलावा खाद्य सामग्री के अलावा भी कई चीजों को सहायता के तौर पर श्रीलंका को भेजा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram