राष्ट्रीय

महिला की शिकायत पर एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न और धमकाने का लगाया आरोप

हैदराबाद। तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने महिला को धमकाने, यौन उत्पीड़न के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने महिला को कथित रूप से धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की विशेष शाखा में कार्यरत कांस्टेबल का पिछले आठ साल से सैदाबाद इलाके में रहने वाली उसकी पड़ोसी महिला के बीच निकटता बढ़ी थी। हालांकि, फरवरी 2021 में महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मीरपेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को विभाग से निलंबित कर दिया गया था।
महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी दी
पुलिस अधिकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले पुलिसकर्मी को विभाग में बहाल कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने कहा कि इस साल अगस्त में कांस्टेबल महिला के घर गया और उसे धमकी दी थी कि वह उसके कुछ वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। बता दें कि महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसकी कुछ वीडियो को पहले बना लिया था और उसके बाद कथित तौर पर यौन उत्पीड़न भी किया था।
महिला के घर में घुसकर की छेड़छाड़ की कोशिश की
महिला का आरोप है कि 14 नवंबर को कांस्टेबल फिर से उसके घर गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद महला ने पुलिसकर्मी की इस हरकत का विरोध भी किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram