राष्ट्रीय

आज से कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 26 सितंबर को राष्ट्रपति मैसूर के चामुंडी हिल्स में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में देश के किसी भी राज्य की यह उनकी पहली यात्रा होगी। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने रविवार को अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस करूंगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने उनके दौरे को लेकर जानकारी दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram