राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले, हिंदी ने विश्वभर में भारत को दिलाया विशिष्ट सम्मान

नई दिल्ली। आज सारा देश हिंदी दिवस मना रहा है। हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। इसके पहले अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हिंदी ने विश्वभर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। साथ ही कहा कि हिंदी दिवस पर मैं उन सभी लोगों को हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।
पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी
वहीं, इसके पहले हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो जारी कर एक संदेश दिया। इसमें उन्होंने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की मित्र है और यह एक आधिकारिक भाषा के रूप में ‘पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है।’
हिंदी दिवस पर शशि थरूर ने ट्विटर पर शेयर किया पुराना वीडियो
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ‘हिंदी दिवस’ पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनका कहना है कि आजकल राजनीति में हिंदी जरूरी हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी हिंदी बोल सकता है। दक्षिण भारतीय भी हिंदी बोल सकते हैं। कांग्रेस नेता का बयान इस सवाल के जवाब में था कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष को हिंदी भाषी होना चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram