मनोरंजन

बाल पर सवाल!

देश में लॉकडाउन के चलते आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने घरों में कैद है। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज घर पर पार्टनर से हेयर कट करवाते नजर आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी जानकारी दी है कि उन्होंने घर पर बाल कटवाए हैं लेकिन किससे कटवाए हैं उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है।
आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह जिम में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया के बाल पहले से कुछ छोटे लग रहे हैं। उन्होंने फोटो साझा करते कैप्शन में लिखा, ’60 दिनों के बाद, मजबूत, फिट, स्किप्स में बहुत शानदार, पुश अप्स में बहुत बेहतर, दौड़ने को लेकर जुनूनी, सही खाने के साथ सुपर जुनूनी और अगली चुनौती का इंतजार कर रही हूं। इसके आगे आलिया ने लिखा कि हां मैंने घर पर अपने बाल कटवाए हैं। उस प्रतिभाशाली व्यक्ति का शुक्रिया जो जरूरत के वक्त मेरे साथ था। एक्ट्रेस के बाल कटवानेवाली बात को यूजर्स रणबीर कपूर से जोड़कर देख रहे हैं और कमेंट्स कर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर ने उनके बाले काटे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आज रणबीर साहब नाई बने हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा, प्लीज रणबीर से कहो कि वे मेरे भी बाल काट दे। इस तरह आलिया के पोस्ट पर कमेंट किए जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram