राजनीति

राष्ट्रपति पर अधीर रंजन की टिप्पणी से संसद में बवाल, स्मृति ईरानी ने यूं लगाई कांग्रेस की क्लास

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर विवादित टिप्पणी ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करी दी हैं। संसद में जीएसटी वृद्धि और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेर रही कांग्रेस अपने नेता के बयान की वजह से खुद बैकफुट पर नजर आ रही है। संसद के अंदर और बाहर गुरुवार को भाजपा ने कांग्रेस को घेरा। दोनों सदनों में कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर संसद में आगबबूला दिखीं। अधीर के बहाने स्मृति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की। स्मृति ने कहा, ‘सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी।’
स्मृति ने आगे कहा, ‘राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार बनते ही द्रौपदी मुर्मु कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मू को कठपुतली कहा है। कांग्रेस के घृणित कार्य करने वाले पुरुष नेताओं ने द्रौपदी को अमंगल का प्रतीक कहा। कल कांग्रेस के नेता सदन ने देश की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी संबोधित कर उनका अपमान किया।’
अधीर रंजन की सफाई
भाजपा के हंगामे के बीच अधीर रंजन ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये शब्द निकला था।’ अधीर ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।
सोनिया गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अधीर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनिया गांधी ने अधीर रंजन का बचाव करते हुआ कहे कि उन्होंने माफी मांग ली है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram