राज्यवायरल न्यूज़

देखिए सीएम पुष्कर को चकरी में दाल पिस्ते

Pb

Dhami Tehri Gurudwara मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया।

 

देखिये मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज़ Dhami Tehri Gurudwara

इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई टिहरी स्थित बेटी ब्वारयूँ कु कौथिग कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्टाल भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री ने नई टिहरी भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री 2 किमी लंबे विशाल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हज़ारों की संख्या में नई टिहरी पहुँचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं इस भव्य अभिवादन के लिए आभार प्रकट किया

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram