राज्यस्पेशल

इंडिया बुक आफ रिकार्ड में शालू सैनी का नाम शामिल

मुजफ्फरनगर। कोरोना मृतकों व लावारिस के अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसर्जन का कार्य करने के लिए शालू सैनी का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में शामिल किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू को इंडिया बुक आफ रिकार्ड में नाम शामिल होने पर अवार्ड, प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शालू सैनी ने कोरोना काल से लेकर अब तक सैंकड़ों लावारिस शव का अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन किया है। डा. बालियान ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके सामाजिक कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram