राज्य

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मध्य प्रदेश में लगा झटका, एकमात्र विधायक ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सपा विधायक राजेश शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बसपा विधायक संजीव कुशवाहा और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
‘हम सब मिलकर जनता की भलाई के लिए काम करेंगे’
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इन तीनों साथियों का हृदय से स्वागत करता हूं। ये अपने क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। अब हम सब मिलकर अधिकतम विकास और जनता की भलाई करने का प्रयास करेंगे।
मायावती और अखिलेश को लगा झटका
बता दें, विधायकों के भाजपा में शामिल होने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका लगा है। मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के एक, जबकि बसपा के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram