क्राइमराज्य

श्रीकांत ने रविवार को 11 बार स्विच आफ-आन किया मोबाइल; ऋषिकेश में मिली लोकेशन, हरिद्वार में CCTV में हुआ कैद

नोएडा। महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहा भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। सूत्रों ने दावा किया है कि रविवार को उसकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली, जबकि हरिद्वार में वह सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसने एक ही दिन में 11 बार मोबाइल स्विच आफ व आन किया। पुलिस की टीमें महज कुछ मिनट के अंतराल से चूक गईं।
कई ठिकानों पर दी गई दबिश
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को चार टीमें बनाई गई थीं। रविवार आते-आते टीमों की संख्या 12 पहुंच गई है। 12 टीमों में शामिल 40 से अधिक पुलिसकर्मी संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी खंगालने में जुटे हुए हैं।
तीन टीमें श्रीकांत का पीछा करते हुए उत्तराखंड के ऋषिकेश व हरिद्वार पहुंच गई हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस ने बताया कि रविवार को भी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।
वीडियो वायरल होते ही हुआ फरार
श्रीकांत त्यागी को जैसे ही भनक लगी कि महिला से अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है तो उसने अपने करीबी को फोन कर सोसायटी के बाहर बुलाया। रात में वह उसके साथ गाड़ी से फरार हो गया। उसी गाड़ी का उपयोग वह उत्तराखंड में भी कर रहा है।
फर्जी सूचना देकर किया परेशान
रविवार दोपहर करीब तीन बजे सोसायटी के किसी व्यक्ति ने श्रीकांत के सोसायटी में ही होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सोसायटी पहुंच गए, लेकिन यहां कोई नहीं मिला।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram