जयपुर। राजस्थान के सीकर में खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में एक महिला हिसार की बताई जा रही है।
घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। घटना सुबह 5 बजकर 20 मिनट की है।
बता दें कि आज पुत्रदा एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों लोगों की भीड़ पिछले दो दिन से जमा है। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है। सूचना मिलते ही जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी साहिर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सीकर में है खाटू श्यामजी का मंदिर
खाटूश्यामजी का मंदिर शहर के मध्य में बना हुआ है। इसमें पूजा के लिए एक बड़ा हॉल है, जिसे जगमोहन के नाम से जाना जाता है। गर्भगृह के द्वार और उसके आसपास को चांदी की परत से सजाया गया है। गर्भगृह के अंदर बाबा का शीश है। शीश को हर तरफ से खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। मंदिर के बाहर भक्तों के लिए एक बड़ा मैदान है।
You Might Also Like
4 January 2026 Rashifal: रविवार के दिन राशि बदलेंगे चंद्रमा, इन 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
4 January 2026 Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 48 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज सुबह के समय चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि आज आपका दिन शुभ शुभफलदायी रहेगा। आज आपका...
CM धामी ने भालू के हमले में घायल छात्र से फोन पर की बात, बोले- कैसे हो आरव…आप सबने बहादुरी का काम किया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के पोखरी में भालू के हमले में घायल छात्र आरव से...
उत्तराखंड को बनाएंगे सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और जनता के...
खुशी हो या गम, हर जगह पड़ रहे सीएम धामी के कदम, विरोधियों के साथ समर्थकों को भी चौंका रहे मुख्यमंत्री
देहरादून। दीपोत्सव पर जब पूरा प्रदेश अंधेरे पर प्रकाश के जयघोष के साथ उत्साह व उमंग से भीतर-बाहर जग-मग रहा, तब...


