अंतरराष्ट्रीय

सोलोमन द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके, सूनामी की चेतावनी जारी; लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह

नई दिल्ली। मलंगो में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। भूकंप के झटके मंगलवार सुबह सोलोमन द्वीप पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद सोलोमन द्वीर पर सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह भी दी गई है।
इंडोनेशिया में भूकंप से 162 लोगों की मौत
इससे पहले, इंडोनेशिया में सोमवार को जोरदार भूकंप आया था। 5.6 तीव्रता के भूकंप में अब तक 162 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 700 लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के जोरदार झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram