क्राइमदुखद

तमिलनाडु: घर लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधनगर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने उसे भी अपने शिकंजे में ले लिया है।
महिला के साथ दुष्कर्म का ये मामला विरुधनगर जिले के अरुप्पुकोट्टई इलाके का है। पीड़िता की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। ये घटना 22 अगस्त की रात की है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पड़ोसी के साथ घर लौट रही थी। तभी कार सवार बदमाश आए और महिला के पड़ोसी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया।
महिला ने बताया कि सात आरोपियों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता के पास पैसा और जेवरात भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
5 आरोपी गिरफ्तार
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram