राजनीति

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी को मनाने में जुटी पार्टी, समय पर चुनाव को लेकर असमंजस बरकरार

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राहुल गांधी को मनाने में लगी हुई है। हालांकि, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस अभी भी बरकरार है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होंगे। लेकिन कई कोशिशों के बावजूद राहुल गांधी ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है।
राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेस के रणनीतिकार
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के रणनीतिकार अब तक राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए मना नहीं पाए हैं। जिससे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि राहुल ने अभी तक चुनाव लड़ने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है और उनसे कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के कारण कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी नहीं बुलाई गई है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय की जानी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram