वायरल न्यूज़

ऋतिक जैसा डांस करके सोशल मीडिया पर स्टार बना ये शख्स

डांसिंग अंकल के बाद एक और शख्स अपने धमाकेदार डांस वीडियो के दम पर सोशल मीडिया पर छा गया है। अरमान राठौर नाम का यह टिकटॉक यूजर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कभी खुशी-कभी गम’ के फेमस गाने ‘यू आर माई सोनिया’ पर डांस करके रातोंरात स्टार बन गया है। अरमान के डांसिंग मूव्स सोशल मीडिया यूजर्स को इतने पसंद आ रहे हैं कि वह वीडियो शेयर करते हुए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, प्रभु देवा, वरुण धवन को टैग कर रहे हैं। बहुत से लोग तो ऋतिक रोशन से इस वीडियो को देखने का अनुरोध भी कर रहे हैं।

शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा – ‘ऋतिक रोशन का फूफा’ । एक शख्स ने प्रभु देवा को टैग करते हुए लिखा  – ‘बेहतरीन डांसिंग मूव्स’।

इसके अलावा इस वीडियो को रोजी नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘ट्विटर वालों इस शख्स को मशहूर कर दो…” शेयर करने के बाद से इस वीडियो को 5.40 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है। इसके अलावा 50 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram