राज्यवायरल न्यूज़वीडियो

राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे सीएम पुष्कर , वीडियो देखे

Pb

राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से खुद राफ्टिंग करने उतरे सीएम पुष्कर , वीडियो देखे

https://youtu.be/9TAXiIVhhWQ

राफ्टिंग के क्षेत्र में देश विदेश के नक्शे में आए टनकपुर : श्री धामी।

टनकपुर क्षेत्र में सितंबर माह में होगी नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता, देश-विदेश के प्रतियोगी करेंगे प्रतिभाग।

Champawat News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में टनकपुर- जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से बूम तक महाकाली नदी ( शारदा नदी) में लगभग 11 कि.मी. राफ्टिंग की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महाकाली नदी एवं टनकपुर क्षेत्र भारत के साथ ही पूरे विश्व के नक्शे में आए इसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा साहसिक खेल को बढ़ावा देकर हम इस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलवाना चाहते हैं। आगामी सितंबर माह में महाकाली नदी में नेशनल राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न राज्य के प्रतिभागी भाग लेंगे। इस हेतु 50 लाख की धनराशी जारी की गई है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के नए उत्तराखंड के संकल्प में साहसिक पर्यटन प्राथमिकता है। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में टनकपुर क्षेत्र को भी राफ्टिंग से जोड़ने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram