Uncategorized

लखनऊ:अब यूपी में तेजी से बढ़ेगी गरमी

लखनऊ। मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इस बार मौसम का मिजाज लगातार बनता और बिगड़ता रहा है। फरवरी माह अब, अंतिम चरण में है और ठंड विदाई की बेला में है। पर फरवरी माह जो गुनगनी ठंड के लिए जाना जाता है, पर इस माह में लगातार गर्मी में हो रहे इजाफे से हर कोई हैरान है। गुरुवार को पारा अचानक 33.4 डिग्री पर पहुंचा गया, गरमी से यूपी की जनता परेशान हो गई। मौसम विभाग से पता चला कि फरवरी 2021 आज का दिन 15 साल में सबसे गर्म था। वैसे तो 26 फरवरी को सबसे अधिक तापमान वर्ष 2006 को 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी माह में पिछले 20 दिन तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, फरवरी माह के बचे एक दो दिन में 2 से तीन डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। मतलब साफ है कि अब यूपी में तेजी से गरमी बढ़ेगी। यूपी का चाहे पूर्वी इलाका हो या पश्चिमी, तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। कर्क रेखा के निकट होने के साथ प्रयागराज में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिन प्रतिदिन सूरज की किरणें तेज होती जा रही हैं। यहीं हाल गोरखपुर का भी है। बरेली में रात ठंडी दर्ज की जा रही है और दिन गर्म बने हुए हैं। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों- मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के अलावा शामली का है जहां मौसम अब गर्म होने लगा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 28 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram