राज्यवायरल न्यूज़

योगी पहुंचे घर , पुष्कर ने किया धमाकेदार स्वागत

Pb

उत्तराखंड पहुंचे योगी आदित्यनाथ का हुआ शानदार स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर सीएम योगी का किया स्वागत

सीएम योगी ने दून भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान

मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने गुलाब देकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर आपसी विचार विमर्श किया गया।

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ताओं ने देश में योगी के रूप में जानने वाले उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत अभिनंदन किया ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देकर उनका जोश बढ़ाया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि कि बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी सादगी से मुलाकात कर बातें की ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram