अंतरराष्ट्रीयकोविड 19

कोविड वैक्सीन लगाने के बाद बढ़ रहा मौतों का ग्राफ, अब जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी माना

SG

टोक्यो। कोविड वैक्सीन के बाद हो रही मौतों को झुठलाया नहीं जा सकता। कई स्टडीज़ में पता चला है कि वैक्सीन के बाद शरीर पर कई विपरीत प्रभाव पड़े हैं, जिसके बाद लोग अस्वस्थ हो गए और फिर मौत के मुंह में समा गए। कई देशों में ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जिसमें पता चला है कि कोविड वैक्सीन लगने के बाद असमय मौतों का ग्राफ बढ़ा है।

इसी बीच अब जापान ने भी पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद मौतें हो रही हैं। जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि टीकाकरण के बाद हुई कुल 1,791 मौतों में से एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक 42 वर्षीय महिला को पांच नवंबर, 2022 को टीके की डोज दी गई और टीकाकरण के एक घंटा 40 मिनट बाद उसकी मृत्यु हो गई।

 

महिला मोटापे, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीडि़त थी, लेकिन परीक्षणों में उन संकेतकों में कोई विचलन नहीं पाया गया, जो संभवत: उसकी मृत्यु का कारण बन सकते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय की एक विशेषज्ञ समिति ने निष्कर्ष निकाला कि ‘टीकाकरण और मृत्यु के बीच एक तरह के संबंध से इनकार नहीं किया जा सकता है।’ विशेषज्ञों ने बताया कि उसी समय टीकाकरण केंद्र के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी गंभीर गलतियां कीं। महिला को तीव्र एलर्जी के संकेतों के बावजूद एड्रेनलिन का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था। जापान में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 3.32 करोड़ से अधिक मामले, 2.17 करोड़ लोगों के स्वस्थ होने और 72,989 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 28.97 करोड़ डोज दी गई है।