मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में नूराबाद क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गिट्टी भरे डंपर और बोलेरो के आमने-सामने से टकरा जाने पर पांच लोगों की मौत हो गयी। ये हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। मृतक ग्वालियर से अपने ग्राम वित्तोली की ओर जा रहे थे।
ये हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जबकी एक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायल बताए गए हैं जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की देर रात कुछ लोग बोलेरो जीप में सवार होकर ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही नूराबाद के पास पहुंची, सामने से गिट्टी से भरा डंपर आ गया। बोलेरो चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक बुलेरो और डंपर आपस में भिड़ गए।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। तीन का इलाज ग्वालियर में चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
मरने वालों के नाम भरत (40 वर्षीय) पुत्र केदार सिंह, देवेंद्र (45 वर्षीय) पुत्र निहाल सिंह, केशव (42 वर्षीय) पुत्र आशाराम सिंह, रामपत (55 वर्षीय ) पुत्र मुरली, विद्याराम (43 वर्षीय) पुत्र रघुवर सिंह हैं। ये सभी वित्तोली गांव के रहने वाले हैं। डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि डंपर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा
You Might Also Like
करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर...
मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन...
श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..
रायपुर: प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज श्रम विभाग की विभागीय...
बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
रायपुर: बच्चों की सफलता को केवल परीक्षा के अंकों और स्कूल में उनकी रैंकिंग से नहीं आंका जाना चाहिए। प्रत्येक...



