कोविड 19

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार में से सदस्य का corona से हुआ निधन लिंक क्लिक करे और पढ़े न्यूज

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का रायपुर में कोरोना से निधन

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस की सीनियर नेता करुण शुक्ला का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं करुणा शुक्ला ने मंगलवार तड़के अंतिम सांस ली। 70 वर्षीया करुणा शुक्ला दो बार बीजेपी से सांसद रह चुकी थीं। इसके बाद 2013 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट न दिए जाने के बाद करुणा शुक्ला ने कांग्रेस का दामन थामा था। इसके बाद 2018 में करुणा शुक्ला ने राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ राजनंदगांव से पर्चा भरा था, लेकिन वह मुकाबले में हार गई थीं।

 

करुणा शुक्ला के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि करुणा शुक्ला से उनके पारिवारिक संबंध थे। बघेल के अलावा कई अन्य दिग्गज कांग्रेसियों ने भी करुणा शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा 2018 में करुणा शुक्ला के मुकाबले उतरने वाले रमन सिंह ने भी पूर्व प्रतिद्वंद्वी के निधन पर दुख जताया है। भले ही करुणा शुक्ला कांग्रेस में शामिल हो गई थीं, लेकिन उनकी पहचान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चलते ही थी। करुणा शुक्ला लंबे अरसे तक बीजेपी में रही थीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram